अमृतसर: पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के रंजीत एवेन्यू स्थित अंचल कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए उप अंचल प्रबंधक श्री राजेश कुमार ने सभी स्टाफ सदस्यों, ग्राहकों एवं उपस्थित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में पंजाब नैशनल बैंक के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि बैंक अपनी स्थापना से लेकर आज तक देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।उन्होंने डिजिटल बैंकिंग के दौर में ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने तथा किसानों, छोटे व्यापारियों, युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर उप महाप्रबंधक श्री सतीश कुमार बजाज ने भी अपने संबोधन में कहा कि मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में बैंकिंग क्षेत्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।समारोह में पीएनबी के अधिकारी एवं कर्मचारी, सेवानिवृत्त स्टाफ सदस्य, उनके परिवारजन, बच्चे, बैंक के सम्मानित ग्राहक तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समारोह में देशभक्ति का रंग और गहरा कर दिया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश की आर्थिक प्रगति एवं समृद्धि में सक्रिय योगदान देने और ग्राहकों को सुरक्षित, बेहतर एवं उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का संकल्प लिया।