नशा मुक्ति चेतना संघ पंजाब की ओर से करवाया गया नशा मुक्त पंजाब संकल्प समारोह

0
26

लाइव भारत / मनी शर्मा अमृतसर 20-अप्रैल -2026

नशा मुक्ति चेतना संघ पंजाब की ओर से करवाया गया नशा मुक्त पंजाब संकल्प समारोह
किसी देश को कमजोर करना है तो उस देश की नौजवानों को कमजोर कर दो: कटारिया
अमृतसर। नशा मुक्ति चेतना संघ पंजाब की ओर से गुरुद्वारा साहिब संत बाबा दर्शन सिंह जी कुल्ली वाले काले घनुपुर बाईपास अमृतसर में आयोजित नशा मुक्त पंजाब संकल्प समारोह 2026 के दौरान संबोधित करते हुए पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने कहा कि किसी देश को कमजोर करना है तो उस देश की नौजवानों को कमजोर कर दो, देश अपने आप कमजोर हो जाएगा। देश के नौजवानों को नशे में डालने के लिए पाकिस्तान अकेले इतनी हिम्मत नहीं कर सकता, दुनिया की कई शक्तियां मिलकर भारत को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोग इन नापाक शक्तियों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।


कटारिया ने कहा कि नशा मुक्ति चेतना संघ पंजाब की ओर से महज 3 वर्षों में एक लहर खड़ी कर दी है कि देश के नौजवानों को नशे से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि यह मिलकर प्रयास करना होगा। अगर हम अभी से नौजवानों को नशे से निकलने में सफल हो गए तो अगले 10 वर्षों में पंजाब अपने पैरों पर पुनः खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देखने और बैठे रहने से काम नहीं हो पाएगा मिलकर प्रयास करना पड़ेगा। प्रयास छोटा हो लेकिन उसके परिणाम बड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को देखते हुए उन्होंने राजनीतिज्ञ, वाइस चांसलरो, मुख्यमंत्रियों आदि को बुलाया और कहा कि यदि पंजाब में से नशा समाप्त करना है तो सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत में सबसे पहला नाम पंजाब का आता है पंजाब देश को अनाज, सैनिक, खिलाड़ी आदि देता है और इसको किसी भी कीमत पर कमजोर पढ़ने नहीं दिया जाएगा। इससे पहला नशा मुक्ति चेतना संघ पंजाब के प्रांत संयोजक मदनजीत सिंह जी की ओर से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने गुरुद्वारा के बाबा गुरदेव सिंह जी महाराज जी का धन्यवाद का किया कि उन्होंने पवित्र गुरुद्वारे में नशा मुक्त पंजाब संकल्प समारोह कार्यक्रम के लिए स्थान दिया।


इससे पहले संबोधित करते हुए देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट जस्टिस श्री जगदीश सिंह खेहर ने कहा कि पंजाब में 35% घरों में नशा हो चुका है इसे बाहर निकलना होगा। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल जी ने कहा कि पंजाब ने समय समय पर आक्रमणकारियों को रोका। पंजाब कभी झुका नहीं और हर मुसीबत के समय डटकर खड़ा रहा। पंजाब कृषि का मुख्य केंद्र रहा। वेदों की रचना यहां हुई। युद्ध के लिए तलवार जहां उठाई गई और मोर्चे लगे और इस नशे के खिलाफ लड़ाई में भी पंजाब पीछे नहीं हटने वाला है। उन्होंने कहा कि यह देश नशा करने वालों का नहीं है। नौजवान जो नशे की गिरफ्त में फंसे हैं उन्हें बाहर निकलना होगा। जो लोग नशे से बचे हुए हैं उन्हें बचाकर रखना होगा। यह नशे के खिलाफ लड़ाई को हमें हर हाल में जीतना है।


दर्शन दरबार बटाला से संत त्रिलोचन दास जी महाराज ने कहा कि जब हम अपने मूल सिद्धांतों से परे हटते हैं तो रास्ते से भटक जाते हैं। ऐसे ही पंजाब में नौजवान अपने रास्ते से भटक गए हैं उन्हें जागरूक करना होगा और वापिस लाना होगा। कोई हमारी बात माने या ना माने परंतु हम कहेंगे कि हमने पंजाब को नशा मुक्त करना है। वहीं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉक्टर करमजीत सिंह ने कहा कि नशा से मुक्ति के लिए गुरुओं की बाणी को पढ़ें। जिस प्रदेश में अखाड़ा, जिम, खेल के मैदान आदि हो वह प्रदेश कभी नशे की गिरफ्त में नहीं फंस सकता। जवानी को नशे से निकलने के लिए युवाओं को खेलों के साथ जोड़ना होगा।
नशा मुक्ति चेतना संघ से जसबीर सिंह जी ने कहा कि पंजाब की जवानी नशे में रुल रही है। जवानी के साथ-साथ शक्ति भी खत्म हो रही है। हमारे पड़ोसी देश हमें कमजोर करने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। उन्होंने बताया कि महज भारत एक ऐसा देश है जिस पर 37% जवान धरती पर है बाकी मुल्कों में यह प्रतिशत बहुत कम है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की सोच को समझने की जरूरत है। नशा दुश्मन देश की ओर से भेजा जा रहा है। दुश्मन देश युद्ध में सफल नहीं हो पा रहे हैं परंतु नशे से जवानी को तबाह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति चेतना संघ निरंतर यही प्रयास कर रहा है नशे के खिलाफ दृढ़ संकल्प लेना होगा ताकि पंजाब को नशा मुक्त पंजाब बनाया जा सके। इस अवसर पर प्रदेश से अलग-अलग धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं स्कूल कॉलेज आदि से भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।