डॉ राजकुमार वेरका ने आज अपने हलके छेहरटा स्तिथ प्रताप इन्क्लेव में नये टूबवेल का उद्घाटन किया

0
488

अमृतसर वेस्ट से विधायक डॉ राजकुमार वेरका ने आज अपने हलके छेहरटा स्तिथ प्रताप इन्क्लेव में नये टूबवेल का उद्घाटन किया | डॉ वेरका ने इस इलाके में बनने वाली कई सड़कों को जल्दी से जल्दी बनाने की घोषणा भी की |

डॉ वेरका ने बताया कि पिछले कुछ समय से इस इलाके में पानी की किल्लत की शिकायतें आ रही थी | इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नये टयूबवेल का प्रस्ताव पास करवाया गया और आज टयूबवेल का उद्घाटन कर दिया गया है | डॉ वेरका ने कहा कि उन्होंने अपने हलके में विकास कार्य की कमी नहीं आने दी है और उनका सपना है कि उनका हलका अमृतसर का सबसे विकसित और सुन्दर हलका बने जिसको लेकर वह दिन रात नयी नयी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं |

इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर रमन बक्शी, ब्लॉक प्रधान एवं वार्ड इंचार्ज लखनपाल काहेर, पार्षद पति सतीश बल्लू, मंडी बोर्ड डायरेक्टर संजीव अरोरा, सतीश शर्मा सहित इलाका निवासियों ने डॉ वेरका का धन्यवाद किया |