रिपोर्ट: लाइव भारत / अमृतसर 12-जून (मनी शर्मा)
गुरदासपुर, पंजाब: गुरदासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप पर फायरिंग और मोटरसाइकिल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को घटना के महज 32 घंटे के भीतर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोहित मट्टू निवासी बटाला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बीते दिन गांव चावा में एक आटा चक्की पर काम करने वाले प्रवासी मजदूर से आरोपी ने मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। इसके बाद आरोपी ने जगतपुर कलां स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
