रिपोर्ट: लाइव भारत / अमृतसर 10-जुलाई (मनी शर्मा)
गुरदासपुर में तीसरे दिन भी जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, शहर में फिर लगे कूड़े के ढेर
गुरदासपुर शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहने के कारण एक बार फिर सड़कों और गलियों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। शहर के कई इलाकों में कूड़ा न उठाए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बरसात का मौसम शुरू होने के चलते कूड़े से उठने वाली दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
उधर, शहरवासियों का कहना है कि लगातार जमा हो रहे कूड़े के कारण बदबू फैल रही है और बरसात के मौसम में मच्छरों एवं अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लोगों ने प्रशासन और सरकार से जल्द समाधान निकालकर सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि शहरवासी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच जल्द बातचीत कर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
