किसान मोर्चा के आदेशों पर किसानों ने जिला मोगा के गांव डगरू में रोकी मालगाड़ी

0
247

संयुक्त किसान मोर्चा के आदेशों पर किसानों ने जिला मोगा के गांव डगरू में रोकी मालगाड़ीगांव डगरू में स्थित है अडानी ग्रुप का गेहूं स्टोरेज पॉइंट अडानी के गेहूं स्टोरेज पॉइंट से गेहूं लोड करके बाहर निकली थी ट्रेन हमारा कंट्रोल संयुक्त किसान मोर्चा के हाथों में।जब तक ऊपर से आर्डर नहीं होगा ट्रेन आगे नहीं जाएगी :

किसान नेता केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नए कृषि कानूनों के तहत कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का आक्रोश है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते शुक्रवार को किसानों ने जिला मोगा के गांव डगरू में अडानी ग्रुप के गेहूं स्टोरेज पॉइंट से गेहूं लादकर बाहर निकली एक मालगाड़ी को रोक लिया

मीडिया के रूबरू किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा कि उन्हें संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कॉर्पोरेट घरानों के काम काज को रोकने का आदेश हुआ है। जिसके चलते ही रिलायंस के पेट्रोल पंप सहित अन्य स्थानों पर किसान जत्थे बंदियाँ प्रदर्शन कर रही हैं। किसान नेता बलदेव सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका रिमोट कंट्रोल संयुक्त किसान मोर्चा के हाथों में है। जब तक ऊपर से आदेश नहीं होगा, ट्रेन को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी कड़ा एतराज जताया कि कुछ किसान जत्थे बंदियों ने उक्त गेहूं स्टोरेज पॉइंट को खाली करने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात किसान संयुक्त मोर्चा के ध्यान में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान जत्थे बन्दी ने ऐसी सहमति जताई है तो उक्त किसान जत्थेबन्दी किसान मोर्चा के समक्ष आकर स्पष्ट करे।