Site icon Live Bharat

उप मुख्यमंत्री रंधावा द्वारा मार्कफैड का नए वर्ष का कैलेंडर जारी

उप मुख्यमंत्री रंधावा द्वारा मार्कफैड का नए वर्ष का कैलेंडर जारी
चंडीगढ़, 3 जनवरी:
पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने सोमवार को चण्डीगढ़ में मार्कफैड द्वारा नए वर्ष 2022 के लिए तैयार किया कैलेंडर जारी किया।
उप मुख्यमंत्री स. रंधावा ने समूह राज्य निवासियों को नए वर्ष की मुबारकबाद देते हुए राज्य में अमन, शांति, खुशहाली और तरक्की की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि नया वर्ष हर वर्ग के लिए खुशियां एवं प्रसन्नता लेकर आए और सरबत का भला हो।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव और मार्कफैड के एम.डी. वरुण रूज़म भी उपस्थित थे।
—————-
Exit mobile version