लाइव भारत / मनी शर्मा अमृतसर- 25-अप्रैल -2026
Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने Tata IPL Fan Park 2026 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अहम जानकारी साझा की। इस दौरान BCCI के सीनियर मैनेजर (क्रिकेट ऑपरेशंस) Sumit Mallapurkar ने बताया कि इस बार अमृतसर में आयोजित होने वाला फैन पार्क पिछले साल की तुलना में और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अमृतसर के भाई टेक्स ग्राउंड में आयोजित फैन पार्क को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और इस साल भी भारी भीड़ की उम्मीद है।
इस बार फैन पार्क में सिर्फ IPL मैचों की लाइव स्क्रीनिंग ही नहीं होगी, बल्कि दर्शकों के लिए कई तरह की मनोरंजन गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। बच्चों और परिवारों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इस इवेंट का आनंद ले सकें।
BCCI ने स्पष्ट किया कि फैन पार्क में एंट्री पूरी तरह मुफ्त होगी और पार्किंग की सुविधा भी फ्री रहेगी। दर्शकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी, जबकि खाने-पीने के स्टॉल भुगतान आधारित होंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं और एंट्री के समय हर व्यक्ति को एक फ्री बैंड दिया जाएगा।
इस आयोजन के जरिए पंजाब के युवाओं को अपने लोकल टैलेंट को मंच देने का भी अवसर मिलेगा। BCCI को उम्मीद है कि इस बार भी फैन पार्क इवेंट बड़ी सफलता हासिल करेगा।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता और PCA प्रतिनिधि Prabhbir Singh Brar भी मौजूद रहे।
