Site icon Live Bharat

अमृतसर में सर्वधर्म सद्भाव संगम का आयोजन, संत मनोहर मुनि जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष का हुआ शुभारंभ

लाइव भारत अमृतसर (मनी शर्मा)

अमृतसर 27 सितंबर 2026: S.S. Jain Sabha (Regd.) द्वारा पूज्य संत वाचनाचार्य श्री मनोहर मुनि जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के शुभारंभ एवं सर्वधर्म सद्भाव संगम के अवसर पर अमृतसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की और सर्वधर्म सद्भाव, आपसी भाईचारे, शांति एवं मानवता का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. राजकुमार वेरका, कार्यकारी अध्यक्ष पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभिन्न धर्मों के लोगों का एक मंच पर आना सामाजिक एकता और आपसी सम्मान का सकारात्मक संदेश देता है।

कार्यक्रम में श्री राजन मेहरा, पूर्व निदेशक, पेडा (पंजाब सरकार) तथा कशीश मेहरा, अध्यक्ष, नाग कलां इंडस्ट्रियल एसोसिएशन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

वक्ताओं ने संत मनोहर मुनि जी महाराज के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश को याद करते हुए मानवता, शांति और आपसी सद्भाव के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

डॉ. राजकुमार वेरका ने कार्यक्रम के आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वधर्म सद्भाव और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने वाले प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने S.S. Jain Sabha (Regd.) द्वारा दिए गए स्नेह एवं सम्मान के लिए भी धन्यवाद किया।

Exit mobile version