Site icon Live Bharat

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े युवक को किया गिरफ्तार

लाइव भारत / मनी शर्मा अमृतसर- 23-अप्रैल -2026

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के बाबा बकाला क्षेत्र के गांव जसपाल का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलरों को भारत की संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां मुहैया करवा रहा था। इसके अलावा वह पाकिस्तान से हथियारों की ट्रेनिंग भी ले रहा था।

जांच के दौरान जब आरोपी के मोबाइल फोन की तलाशी ली गई तो उसमें पाकिस्तान के व्यक्तियों के साथ जुड़े कई व्हाट्सएप ग्रुप मिले। आरोपी इन ग्रुप्स में सक्रिय रूप से बातचीत करता था। उसके मोबाइल से अमृतसर कैंट क्षेत्र, टैंकों और भारतीय वायुसेना के गेटों की तस्वीरें भी बरामद हुई हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती थीं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी इन गतिविधियों के बदले AK-47 जैसे हथियारों की ट्रेनिंग ले रहा था, जिससे पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश रची जा रही थी।

इस मामले में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ *Official Secrets Act 1923 की धारा 3 और 4* तथा *भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2)* के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

 

Exit mobile version