Site icon Live Bharat

अमृतसर के मुहकमपुरा इलाके में देर रात दो पक्षों में खूनी झगड़ा, कई घायल

लाइव भारत / अमृतसर मनी शर्मा 28-अप्रैल 

*पड़ोसियों की कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं और बच्चों से भी मारपीट के आरोप*

*अमृतसर, पंजाब।* मुहकमपुरा थाना क्षेत्र के दशमेश नगर इलाके में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, शुरुआत गली में मामूली कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गई। आरोप है कि दूसरी तरफ से 4-5 युवक अपने साथियों को लेकर पहुंचे और घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और छोटे बच्चों को भी नहीं बख्शा गया।

परिवार ने बताया कि एक 13 वर्षीय बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

उधर, मामले को लेकर थाना मुहकमपुरा के SHO हर प्रकाश सिंह ने बताया कि इस घटना से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों पक्ष आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 2 बजे की है और शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।

 

 

 

Exit mobile version